⭐ २५ जुलाई से २१ नवंबर २०२६ तक चातुर्मास व्रत
चार महीने के इस चातुर्मास्य व्रत के अंतर्गत इच्छुक व्रती नियमों का पालन करें:
-
शाक (सब्जी) का त्याग: आषाढ़ शुक्ल एकादशी (25 जुलाई 2026) से श्रावण शुक्ल द्वादशी (24 अगस्त 2026) तक शाक-सब्जी का त्याग करें (या किसी एक प्रकार की शाक का सेवन न करें)।
-
दही का त्याग: श्रावण शुक्ल द्वादशी (24 अगस्त) को त्यागी गई सब्जियों का दान देकर, 24 अगस्त से भाद्रपद शुक्ल द्वादशी (23 सितम्बर) तक दही का त्याग करें। (नोट: तक्र या मट्ठा निषेध नहीं है)।
-
दूध का त्याग: भाद्रपद शुक्ल द्वादशी (23 सितम्बर) को दही का दान करके, 23 सितम्बर से आश्विन शुक्ल द्वादशी (23 अक्टूबर) तक दूध का त्याग करें।
-
दालों का त्याग: आश्विन शुक्ल द्वादशी (23 अक्टूबर) को दूध का दान करके, 23 अक्टूबर से कार्तिक शुक्ल एकादशी (21 नवंबर) तक दालों (या किसी एक प्रकार की दाल) का त्याग करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया टिप्पणी करने के बाद कुछ समय प्रतीक्षा करें प्रकाशित होने में कुछ समय लग सकता है। अंतर्जाल (इन्टरनेट) पर उपलब्ध संस्कृत में लिखी गयी अधिकतर सामग्री शुद्ध नहीं मिलती क्योंकि लिखने में उचित ध्यान नहीं दिया जाता यदि दिया जाता हो तो भी टाइपिंग में त्रुटि या फोंट्स की कमी रह ही जाती है। संस्कृत में गलत पाठ होने से अर्थ भी विपरीत हो जाता है। अतः पूरा प्रयास किया गया है कि पोस्ट सहित संस्कृत में दिये गए स्तोत्रादि शुद्ध रूप में लिखे जायें ताकि इनके पाठ से लाभ हो। इसके लिए बार-बार पढ़कर, पूरा समय देकर स्तोत्रादि की माननीय पुस्तकों द्वारा पूर्णतः शुद्ध रूप में लिखा गया है; यदि फिर भी कोई त्रुटि मिले तो सुधार हेतु टिप्पणी के माध्यम से अवश्य अवगत कराएं। इस पर आपकी प्रतिक्रिया व सुझाव अपेक्षित हैं, पर ऐसी टिप्पणियों को ही प्रकाशित किया जा सकेगा जो शालीन हों व अभद्र न हों।